UP Crime : श्रावस्ती। जिले के जंगल से भारतीय किसान यूनियन (BKU) की महिला विंग की जिलाध्यक्ष आंचल मिश्रा का जला हुआ कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। आंचल 17 फरवरी को किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।
UP Crime : मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मोबाइल की आखिरी लोकेशन ट्रेस की, जिसके आधार पर एक जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से जला हुआ कंकाल बरामद हुआ। मौके से आंचल की साड़ी और चूड़ियां भी मिलीं, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि हुई।
UP Crime : जांच के दौरान पुलिस को आंचल और सूरज वर्मा के मोबाइल की लोकेशन एक ही स्थान पर मिली। शक के आधार पर पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
UP Crime : आरोपी ने बताया कि आंचल उससे लगातार पैसों की मांग कर रही थी और कई बार पैसे लेने के बाद भी उसकी डिमांड बढ़ती जा रही थी। पैसे न देने पर वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी।
UP Crime : इसी से परेशान होकर उसने आंचल को बहाने से जंगल में बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की आगे जांच की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


