Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Breaking: चंदौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर गिरफ्तार...

UP Breaking: चंदौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर गिरफ्तार...
X

UP Breaking: चंदौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर गिरफ्तार…

चन्दौली: UP Breaking: चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। शातिर तस्कर के पास से 195 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह तस्कर पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

UP Breaking: गिरफ्तार तस्कर संतोष कुमार चंदौली जिले का निवासी बताया जा रहा है। कंदवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बरहनी चेकिंग पोस्ट एरिया में घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ लिया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019