UP Accident : मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद यह हादसा हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
UP Accident : जानकारी के मुताबिक लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक कार में सवार पांच युवक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
UP Accident : मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को गंभीर हालत में रेफर किया गया।
UP Accident : इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई। वहीं एक घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान दयाल रावत, अनिल नेगी, सुंदर सैनी और भुवन भंडारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


