Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी, 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार

Asian News
MP News : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी, 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार
X

MP News : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी, 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार

MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी संख्या में युवतियों को अपना शिकार बनाया। आरोपी फर्जी नाम और पहचान के साथ इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर आईडी बनाकर युवतियों से दोस्ती करता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था। पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है।

MP News : फर्जी आईडी बनाकर करता था दोस्ती

पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल विश्वकर्मा सोशल मीडिया पर पिंकी, पूजा और करीना जैसे नामों से फर्जी प्रोफाइल बनाता था। वह खुद को लड़की बताकर युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता और उनसे बातचीत शुरू करता था। भरोसा बनने के बाद वह उनकी निजी जानकारी हासिल कर लेता था। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर उनसे पैसे मांगता और कई मामलों में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाता था।

MP News : एमबीए छात्रा की शिकायत से खुला मामला

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 22 वर्षीय एक युवती बरगी नगर पुलिस चौकी पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि वह एमबीए की पढ़ाई कर रही है और एक युवक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए उसे लगातार धमकी दे रहा था। आरोपी दावा करता था कि उसके पास युवती की निजी फोटो और वीडियो हैं और अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डर और बदनामी के कारण युवती ने आरोपी को कई बार पैसे दिए।

MP News : 50 हजार से अधिक रुपए ऐंठे

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे पहले लगभग साढ़े आठ हजार रुपए लिए और फिर लगातार धमकी देकर एक महीने के भीतर करीब 50 से 60 हजार रुपए तक वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी की मांगें खत्म नहीं हुईं और वह युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस की मदद ली।

MP News : आरोपी के पास से मिला बड़ा डाटा

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ी संख्या में लड़कियों के जुड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने नागपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कमरे से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, ओटीजी और कई सिम कार्ड जब्त किए गए। जांच में उसके पास से 250 से अधिक युवतियों की फोटो भी मिली हैं।

MP News : तीन राज्यों में फैला था जाल

पुलिस के मुताबिक आरोपी का जाल मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह 100 से ज्यादा युवतियों को इसी तरीके से ब्लैकमेल कर चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019