Train Accident Update : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लाल खदान स्टेशन के पास कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी भयानक थी कि कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और पटरी से उतर गए।
Train Accident Update : घटना शाम करीब 4 बजे गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुई। प्रारंभिक रिपोर्ट में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार 6 यात्रियों की मौत और दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
Train Accident Update : कुछ ही देर में रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घायलों को सिविल अस्पताल और अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Train Accident Update : रेलवे ने जारी किए आपातकालीन नंबर-
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हादसे के तुरंत बाद यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
बिलासपुर- 7777857335, 7869953330
चांपा- 8085956528
रायगढ़- 9752485600
पेंड्रा रोड- 8294730162
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है, और प्राथमिकता राहत व बचाव कार्य को दी जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
