Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News : 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, सीधे मां को जा लगी; चली गई जान

Asian News
Crime News
X

Crime News

Crime News : नई दिल्ली। दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक खौफनाक घटना सामने आई है। एक घर में 18 वर्षीय बेटे तरुण के हाथ से अचानक गोली चल गई, जो सीधे उनकी मां सुमति (37) को जा लगी। हादसे के तुरंत बाद ही मां की मौत हो गई।

Crime News : मामला पंत नगर, जंगपुरा का है। लाजपत नगर थाना पुलिस को बीते सोमवार रात 10:39 बजे मूलचंद हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक महिला को गोली लगी है और वह मृत अवस्था में लाई गई है। मृतक महिला सुमति घर में घरेलू काम करती थीं और अपने परिवार का गुजारा करती थीं।

Crime News : प्रारंभिक जांच में पता चला कि 18 वर्षीय बेटे तरुण ने कथित तौर पर आश्रम में किसी व्यक्ति से एक गैर-कानूनी देसी पिस्टल खरीदी थी। घर में वह अपनी मां को हथियार दिखा रहा था, तभी गलती से गोली चल गई और मां के चेहरे पर लगी। घटना के बाद तरुण घर से भाग गया।

Crime News : सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे तरुण को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि गोली चलने के बाद तरुण ने पिस्टल एक नाले में फेंक दी थी। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर पिस्टल बरामद कर ली।

Crime News : तरुण के खिलाफ BNS की धारा 105 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और 54 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि तरुण ने हथियार किससे खरीदा और सप्लायर का नेटवर्क दिल्ली में किस स्तर तक फैला हुआ है।

Crime News : मृतका के परिवार में पति छोटू और तीन बच्चे हैं। घटना ने पूरे परिवार को शोक में डाल दिया है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद दर्दनाक और चिंता का विषय बताया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019