Toxic Teaser
Toxic Teaser: मुंबई। टॉक्सिक तय तारीख 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का सीधा मुकाबला धुरंधर 2: द रिवेंज से होने जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इस क्लैश को लेकर पहले से ही माहौल गरम है, लेकिन अब यश के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है फिल्म का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है।
Toxic Teaser: इस समय रिलीज होगा टीजर
फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने आधिकारिक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि ‘टॉक्सिक’ का टीजर 20 फरवरी को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर जारी किया जाएगा। पोस्टर में यश बर्फीली जगह पर हाथ में शराब की बोतल लिए नजर आ रहे हैं और आसपास खून बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे फिल्म के गहरे और हिंसक टोन का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Toxic Teaser: दमदार स्टारकास्ट और बड़ा बजट
फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। यश के अलावा इसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
Toxic Teaser: फर्स्ट लुक को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
‘टॉक्सिक’ के फर्स्ट लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। केवल यूट्यूब पर ही इसे 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर यह आंकड़ा रिलीज के दूसरे दिन ही 100 मिलियन पार कर गया था।
वहीं ‘धुरंधर 2’ के टीजर को अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। लगभग एक मिनट लंबे उस टीजर में सीमित नए दृश्य थे और हिंदी संस्करण को दो हफ्तों में करीब 15 मिलियन व्यूज मिले।
Toxic Teaser: ईद पर होगी जबरदस्त भिड़ंत
19 मार्च को ईद के मौके पर ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ दिसंबर में ब्लॉकबस्टर रही ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, तो दूसरी तरफ केजीएफ: चैप्टर 2 के बाद वापसी कर रहे यश का नया अवतार।
अब सबकी नजरें 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे पर टिकी हैं, जब ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होगा और यह साफ हो जाएगा कि बॉक्स ऑफिस की इस जंग में किसका पलड़ा भारी रहने वाला है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


