सोनी पल पर लौट रहा है ज्ञान का सबसे बड़ा मंच- ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 16
मुंबई : सोनी पल पर भारत का सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर ज्ञान, सपनों और परिवार की एकजुटता का संदेश लेकर लौट रहा है। “जिसके पास ज्ञान है, उसके पास सारा आसमान है” यही सोच इस मंच की आत्मा है। क्योंकि ज़िंदगी सवाल पूछेगी, जवाब तो देना पड़ेगा। यहाँ ज्ञान के दम पर आम इंसान अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकता है। ज्ञान पर ही दुनिया कायम है और केबीसी उसी ज्ञान का उत्सव है।
इसी विचार के साथ ज्ञान का यह महान मंच ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 16, शुरू होने जा रहा है सिर्फ़ सोनी पल पर, 16 फ़रवरी से, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे. ज्ञान पर आधारित इस दुनिया में केबीसी सिर्फ़ एक गेम शो (KHEL) नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव है जो हर पीढ़ी को एक साथ जोड़ देता है। जैसे ही सवाल आते हैं, जवाब ढूंढने में मम्मी, पापा, दादा-दादी और बच्चे-पूरा परिवार खुद-ब-खुद शामिल हो जाता है। यह सवालों का वह सिलसिला है, जो न सिर्फ़ करोड़पति बनाता है, बल्कि परिवारों को और करीब लाता है।
हर सीज़न की तरह इस बार भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी गरिमामयी मौजूदगी और प्रेरणादायक अंदाज़ में शो को होस्ट करते नज़र आएंगे। वर्षों से अमिताभ बच्चन और केबीसी का रिश्ता दर्शकों के भरोसे और भावनाओं का प्रतीक बन चुका है। उनकी आवाज़, उनकी सीख और उनका मार्गदर्शन इस शो को सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन का अनुभव बनाता है जो अब सोनी पल पर दर्शकों को देखने को मिलेगा।
इस सीज़न में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर मनोरंजन, प्रेरणा और ज्ञान का संगम देखने को मिलेगा, जब कई विशिष्ट सेलिब्रिटी मेहमान और रियल हीरोज़ हॉट सीट की शोभा बढ़ाएंगे। इस खास सीज़न में नाना पाटेकर, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, विक्रांत मैसी, मनोज कुमार शर्मा, डॉ. अभय बंग, रानी बंग, बमन ईरानी, फराह खान, समय रैना, तन्मय भट्ट, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और विश्वास नागरे पाटिल जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल होंगे। इन खास मेहमानों की मौजूदगी शो को और भी रोचक, भावनात्मक और प्रेरणादायक बनाएगी, जहाँ ज्ञान के साथ-साथ अनुभवों और प्रेरक कहानियों का भी अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ वह ज्ञान का खेल है जो उम्र, सोच और पीढ़ियों की दूरियों को मिटाकर सबको एक साथ लाता है। जब केबीसी आता है, तो चैनल नहीं बदलता पूरा परिवार टीवी स्क्रीन के सामने लॉक हो जाता है। यह सिर्फ़ सवालों का खेल नहीं, बल्कि वह यात्रा है जो रिश्तों को मज़बूत करती है, संवाद बढ़ाती है और हर घर में सीखने की भावना को ज़िंदा रखती है।सोनी पल पर आने वाला ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 16 एक बार फिर यह साबित करेगा कि ज्ञान कभी पुराना नहीं होता और सीखने की कोई उम्र नहीं होती।
देखना न भूलें- ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 16, फ़रवरी 16 से, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ़ सोनी पल पर।
Promo Links:
Facebook : https://www.facebook.com/reel/717258091184312
Instagram : https://www.instagram.com/p/DTIGSxyDSKV/
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
