T20 WC 2026 IND vs NAM
T20 WC 2026 IND vs NAM: नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। अब नामीबिया को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 210 रन का लक्ष्य मिला है।
T20 WC 2026 IND vs NAM: टॉस जीतकर नामीबिया ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन शुरुआत में उसका फैसला भारी पड़ता दिखा। भारत की ओर से संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में पारी की शुरुआत की और सिर्फ 8 गेंदों में 22 रन बनाते हुए तीन शानदार छक्के जड़े। हालांकि वह ज्यादा देर टिक नहीं सके।
T20 WC 2026 IND vs NAM: इसके बाद ईशान किशन ने तेजी से रन बटोरते हुए मुकाबले की रफ्तार बढ़ाई। उन्होंने मात्र 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या ने भी 28 गेंदों पर 52 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। तिलक वर्मा ने 25 रन जोड़े, जबकि सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए।
T20 WC 2026 IND vs NAM: हालांकि आखिरी दो ओवरों में भारतीय पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई। टीम ने अंतिम 12 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए और 5 विकेट गंवा दिए। आखिरी ओवर में तो महज 3 रन बने और 2 विकेट गिर गए, जिससे स्कोर 220 के पार जाने का मौका चूक गया।
T20 WC 2026 IND vs NAM: नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट झटके। अंतिम ओवरों में उनकी टीम ने जबरदस्त वापसी की और भारत को 209 रन पर रोक दिया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
