Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

सरगुजा : लखनपुर क्षेत्र के तालाब में मिली मोटरसाइकिल सहित व्यक्ति की लाश....

सरगुजा : लखनपुर क्षेत्र के तालाब में मिली मोटरसाइकिल सहित व्यक्ति की लाश....
X

सरगुजा : लखनपुर क्षेत्र के तालाब में मिली मोटरसाइकिल सहित व्यक्ति की लाश….

सरगुजा : सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में एक तालाब में मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। लखनपुर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और तालाब से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान अंबिकापुर के पर्राडांड निवासी शोयब खान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, मृतक लखनपुर नगर में एक समारोह में शामिल होने के लिए आया था। पुलिस आशंका जता रही है कि शोयब खान मोटरसाइकिल से लखनपुर जा रहे थे, जब अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह तालाब में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, यह एक दुर्घटना का मामला लग रहा है और जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019