Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगों ने की 39 लाख रुपये की ठगी....

भिलाई: रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगों ने की 39 लाख रुपये की ठगी....
X

भिलाई: रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगों ने की 39 लाख रुपये की ठगी….

भिलाई : भिलाई में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर के साथ ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने बैंक कर्मी को झांसा देकर उसके और उसकी पत्नी के खातों से करीब 39 लाख रुपये से अधिक की राशि धोखाधड़ी से हड़प ली। इस घटना की शिकायत भिलाई के सुपेला थाना पुलिस में दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को फर्जी पुलिसकर्मी और कस्टम ऑफिसर बताकर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से संपर्क किया और कहा कि उसके मलेशिया जाने वाले पार्सल में संदिग्ध वस्तुएं, जिसमें ड्रग्स भी शामिल थे, बरामद हुई हैं। इसके बाद ठगों ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर और दबाव बनाकर कई किस्तों में पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। कुल मिलाकर 39.20 लाख रुपये की राशि ठगों ने बैंक कर्मी से धोखाधड़ी से ले ली।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर के आधार पर ठगों की तलाश की जा रही है और पुलिस ने इस मामले में आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है।

सुपेला थाना क्षेत्र में घटित इस मामले ने पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया है और अब मामले की छानबीन की जा रही है ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019