सरगुजा : सरगुजा जिले में एक अजीबो गरीब मौत की घटना सामने आई है दरअसल दरिमा ग्राम छिंदकालो का आनंद यादव 35 साल के युवक शुक्रवार को अचानक बेहोश हो गिर पड़ा । इसके बाद बेहोशी की हालत में परिजन अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुचे अस्पताल पहुंचने के बाद युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण मामले में पुलिस मर्ग कायम किया गया इसके बाद चिकित्सकों ने मृत युवक का पोस्टमार्टम किया तब जाकर पता चला कि युवक के गले में मुर्गा का चूजा फंसा हुआ था संभवत जिससे उसकी मौत हुई होगी वहीं चिकित्सक को पोस्टमार्टम करने में भारी परेशानियों का सामना करने के बाद गले में साबुत मुर्गा फंसा हुआ होना पाया गया वही परिजन पोस्टमार्टम करने के लिए मना भी कर रहे थे पुलिस के दबाव के बाद पोस्टमार्टम किया गया युवक निःसंतान था जादू टोना की वजह से मुर्गा जिंदा निगलने की संभावना जताई जा रही है। मृत् युवक का नाम आनंद यादव बताया गया वहीं पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक भी हैरान है कि आखिर जिंदा चूजा युवक के गले में कैसे पहुंचा फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


