मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने पति के साथ बाइक से मतदान केंद्र पहुंचीं। उन्होंने अन्य मतदाताओं की तरह लाइन में खड़े होकर अपना वोट डाला, जिससे उन्होंने लोकतंत्र में जनता की भागीदारी का संदेश दिया।
मतदान के बाद उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि यह लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे बड़ा अधिकार है।
सूरजपुर में पंचायत चुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। प्रशासन मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।