Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Surajpur Breaking : मतदान के दौरान विवाद, प्रत्याशियों के बीच जमकर मारपीट...वीडियो वायरल

Surajpur Breaking : मतदान के दौरान विवाद, प्रत्याशियों के बीच जमकर मारपीट...वीडियो वायरल
X

Surajpur Breaking : मतदान के दौरान विवाद, प्रत्याशियों के बीच जमकर मारपीट…वीडियो वायरल

सूरजपुर : Surajpur Breaking : सूरजपुर जिले के जयनगर में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। महाबीरपुर के बूथ क्रमांक 7 पर दो प्रत्याशियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक की नौबत आ गई।

Surajpur Breaking : हंगामे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

विवाद के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और झड़प में एक व्यक्ति का सिर फूट गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग जयनगर थाना पहुंच गए, जहां पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

बूथ पर बढ़ाई गई सुरक्षा

चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए अधिकारी हालात पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन की अपील

चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की है और कहा है कि किसी भी तरह की हिंसा या उन्माद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019