Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में सपरिवार मतदान करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में सपरिवार मतदान करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
X

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में सपरिवार मतदान करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

चिरमिरी : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में अपने परिवार के साथ मतदान किया। वे खड़गवां के प्राथमिक शाला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 82 पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी – मंत्री जायसवाल

मतदान के बाद मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और अपने अधिकार का उपयोग करें।

शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया जारी

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019