Share Market
Share Market: नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी बनी रही। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने निवेशकों का मनोबल मजबूत किया। हालांकि, उच्च स्तर पर मुनाफावसूली भी देखी गई।
Share Market: बीएसई सेंसेक्स 208.17 अंक (0.25%) चढ़कर 84,273.92 पर बंद हुआ। दिन में यह 417.2 अंक उछलकर 84,482.95 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। वहीं, एनएसई निफ्टी 67.85 अंक (0.26%) बढ़कर 25,935.15 पर बंद हुआ और इंट्राडे में 122.15 अंक की छलांग लगाकर 25,989.45 के शिखर पर पहुंचा।
Share Market: सेंसेक्स में इटरनल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एलएंडटी, टीसीएस, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, टाइटन और एचयूएल जैसे शेयरों में मजबूती रही। वहीं, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी पोर्ट्स और आईटीसी में गिरावट दर्ज की गई।
Share Market: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिकी व्यापार समझौते से जुड़ी सकारात्मक खबरों और एशियाई बाजारों की मजबूती से घरेलू बाजार में तेजी बनी रही। रुपया भी 9 पैसे मजबूत होकर 90.57 पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों ने सोमवार को 2,254 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Share Market: एशियाई बाजारों में निक्केई, हैंग सेंग, कोस्पी और एसएसई कंपोजिट हरे निशान में रहे, जबकि यूरोपीय बाजारों में भी तेजी दिखी। ब्रेंट क्रूड 68.89 डॉलर प्रति बैरल पर गिरा। विशेषज्ञों का मानना है कि अब बाजार की दिशा तीसरी तिमाही की कमाई और राजकोषीय-मौद्रिक उपायों के असर पर निर्भर करेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
