Share Market
Share Market: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। अमेरिकी बाजारों से कमजोर संकेतों और आईटी कंपनियों में भारी बिकवाली के कारण बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स व निफ्टी लाल निशान में खुले। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 421.66 अंक (0.50%) गिरकर 83,811.98 पर और निफ्टी 121.10 अंक (0.47%) टूटकर 25,832.75 पर पहुंच गया।
Share Market: इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे प्रमुख आईटी शेयरों में तेज गिरावट दर्ज हुई, जिससे निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.95% तक नीचे आ गया। कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 69.72 डॉलर प्रति बैरल हो गईं, जिसने निवेशकों की सतर्कता बढ़ा दी।
Share Market: रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे मजबूत होकर 90.40 पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, टाइटन, भारती एयरटेल और एलएंडटी जैसे शेयर हरे निशान में रहे।
Share Market: एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिखा कोस्पी 2% चढ़ा, जबकि हैंग सेंग गिरावट में था। अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से फेड की ब्याज दर कटौती की संभावना कमजोर हुई। एफआईआई ने बुधवार को 943 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। कुल मिलाकर बाजार में सतर्क माहौल बना हुआ है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
