Share Market
Share Market: नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में जारी कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को तीन दिन की तेजी का सिलसिला तोड़ दिया। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंदी के साथ खुले और अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60% की गिरावट के साथ 83,313.93 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 666.07 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 133.20 अंक या 0.52% गिरकर 25,642.80 पर बंद हुआ।
Share Market: सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में इटरनल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा टूटने वाली रहीं। वहीं ट्रेंट, टाटा स्टील, एसबीआई और बजाज फाइनेंस में लाभ दर्ज हुआ।
Share Market: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 4% तक गिरा, जबकि निक्केई और एसएसई कंपोजिट भी लाल निशान पर रहे। हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को नैस्डैक 1.51% और एसएंडपी 500 0.51% टूटे, जबकि डाउ जोन्स 0.53% चढ़ा।
Share Market: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक तकनीकी बिकवाली से जोखिम से बचने की भावना बढ़ी है। बाजार अब आरबीआई की नीति बैठक पर नजरें टिकाए हुए है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि घरेलू स्तर पर नए संकेतों की कमी से निवेशक सतर्क हैं। ब्रेंट क्रूड 1.32% गिरकर 68.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। FII ने बुधवार को 29.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि DII ने 249.54 करोड़ रुपये का निवेश किया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
