Share Market, शेयर बाजार
Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी बनी रही। आईटी सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया।
Share Market: 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 633.29 अंक यानी 0.83% बढ़कर 76,704.13 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 77,000 के स्तर को भी पार कर गया। वहीं, निफ्टी 196.65 अंक चढ़कर 23,777.80 पर बंद हुआ।
Share Market: सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक प्रमुख बढ़त में रहे। जबकि एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक में गिरावट देखी गई।
Share Market: एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी तेजी का रुख रहा, जिससे घरेलू बाजार को समर्थन मिला। विशेषज्ञों के अनुसार, हालिया गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग और शॉर्ट कवरिंग के चलते बाजार में उछाल आया है।
Share Market: हालांकि, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 92.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। इस पर मजबूत डॉलर और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर पड़ा।
इस बीच, ब्रेंट क्रूड की कीमत घटकर 103.3 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जिससे बाजार को कुछ राहत मिली।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


