Share Market
Share Market: मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। विश्लेषकों के अनुसार भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
Share Market: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 54.30 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,213.36 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 427 अंक से अधिक फिसलकर 84,840.32 के स्तर तक आ गया था। वहीं एनएसई निफ्टी 19.65 अंक या 0.08 प्रतिशत टूटकर 26,027.30 अंक पर बंद हुआ। मुद्रा बाजार में भी दबाव देखने को मिला। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और अंत में 90.74 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
Share Market: सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अदानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट रही। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
Share Market: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि विदेशी फंड की निकासी और कमजोर रुपये के कारण बाजार दबाव में है और व्यापार समझौते पर स्पष्टता आने तक अस्थिरता बनी रह सकती है। एशियाई बाजारों में गिरावट जबकि यूरोपीय बाजारों में तेजी देखने को मिली। इस बीच ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढ़कर 61.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


