Share Market, शेयर बाजार
Share Market: मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती मजबूती के बावजूद अंत में सीमित बढ़त के साथ कारोबार समाप्त हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद BSE Sensex 50.15 अंकों की बढ़त के साथ 82,276.07 पर और Nifty 50 57.85 अंक चढ़कर 25,482.50 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 90.95 के आसपास स्थिर रहा।
Share Market: कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने करीब 732 अंकों की छलांग लगाकर 82,957.91 का उच्च स्तर छुआ, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली से बढ़त सिमट गई। मंगलवार को आई भारी गिरावट के बाद बाजार ने रिकवरी की कोशिश की, हालांकि निवेशकों ने सतर्क रुख बनाए रखा।
Share Market: आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टीसीएस, इंटरग्लोब एविएशन और मारुति सुजुकी बढ़त में रहे, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और अदाणी पोर्ट्स में कमजोरी दर्ज हुई।
Share Market: विशेषज्ञों के मुताबिक, एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिले, लेकिन अमेरिकी टैरिफ टिप्पणियों और रुपये में कमजोरी ने बाजार की धारणा पर असर डाला। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने हल्की बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों ने खरीदारी से समर्थन दिया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


