शरद संपात : 23 सितंबर को दिन-रात की अवधि बराबर....आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण ...वीडियो
उज्जैन : शरद संपात : सूर्य के विषुवत रेखा पर लंबवत होने के कारण 23 सितंबर को दिन रात की अवधि बराबर रही। आज दिन व रात 12-12 घंटे के रहेंगे। खगोल शास्त्र में इस घटना को शरद संपात कहा जाता है।
शासकीय जीवाजी वेधशाला में शंकु तथा नाड़ीवलय यंत्र पर इस खगोलीय घटना को देखा जा रहा है। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया पृथ्वी सूर्य के चारों और परिक्रम करती है।
इससे हमें सूर्य कर्क रेखा से मकर रेखा की ओर गति करता दिखाई देता है। इस दौरान सूर्य वर्ष में दो बार 21 मार्च व 23 सितंबर को विषुवत रेखा पर लंबवत रहता है, इससे दिन व रात की अवधि बराबर होती है।
23 सितंबर को सूर्य की क्रांति 0 अंश 16 कला तथा 56 विकला दक्षिण पर होगी तथा सूर्य की स्थित सायन तुला राशि में 0 अंश 43 कला तथा 28 विकला पर होगी।
इसका अर्थ है सूर्य उत्तरी गोलार्ध से दक्षिण गोलार्ध में प्रवेश करने लगेगा। डॉ. गुप्त ने बताया शरद संपात की घटना को शंकु व नाड़ीवलय यंत्र के माध्यम से स्पष्ट देखा जा सकता है।
23 सितंबर शंकु यंत्र पर शंकु की छाया पूरे दिन सीधी विषुवत रेखा पर गमन करती हुई दिखाई दे रही हैं ।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


