Sex Racket : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में बैतूल, मध्यप्रदेश की दो युवतियां और तीन स्थानीय युवक हिरासत में लिए गए हैं। मामले की जानकारी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से मिली है।
Sex Racket : जानकारी के अनुसार, नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित इस किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक धमतरी जिले के निवासी हैं, जबकि युवतियां बैतूल, मध्यप्रदेश की रहने वाली बताई जा रही हैं।
Sex Racket : कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। कॉलोनी के लोग घटना के बाद सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। गिरफ्तार आरोपियों में सुशील गिलहरे 38 वर्ष, निवासी साल्हेवार पारा, खुमान साहू 40 वर्ष, निवासी कर्मा चौक व लोचन देवांगन 32 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड, धमतरी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


