Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स...

Dev Verma
Samsung Galaxy S25 Edge
X

Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 Edge: टेक डेस्क: सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge को 23 मई को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसे अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन बताया है। Galaxy S25 सीरीज़ के अन्य मॉडलों की तरह इसमें भी दमदार फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिलेंगे। जनवरी में हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान सैमसंग ने इस डिवाइस का पहला संकेत दिया था, जिसके बाद से इसकी लॉन्चिंग को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। हाल ही में इसकी संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है।

Galaxy S25 Edge vs S25 Ultra: Dummy reveals special design upgrades - Sammy Fans

Samsung Galaxy S25 Edge: संभावित कीमत

एक टिप्स्टर के अनुसार, Galaxy S25 Edge की शुरुआती कीमत CAD 1,678.99 (लगभग ₹1,03,000) हो सकती है। यह कीमत Galaxy S25+ की लॉन्च कीमत ₹88,500 से काफी ज्यादा है।
Galaxy S25 Edge दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है:

  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज

  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज

इसके टॉप वेरिएंट की कीमत CAD 1,858.99 (लगभग ₹1,14,000) तक जा सकती है।

Should You Buy the Samsung Galaxy S25 Ultra Now or Wait for Galaxy S25 Edge? - Smartprix

Samsung Galaxy S25 Edge: फीचर्स

  • डिज़ाइन और रंग: यह फोन दो प्रीमियम रंगों — टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम जेट ब्लैक में आएगा। इसकी मोटाई सिर्फ 5.8mm होगी, जो इसे सैमसंग का अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन बनाती है।

  • डिस्प्ले: फोन में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा।

  • कैमरा: इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा और 12MP सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा।

  • प्रोसेसर: Galaxy S25 Edge में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

  • बैटरी: डिवाइस में 3,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन OneUI 15 पर चलेगा, जो Android 7 आधारित होगा।

Samsung Galaxy S25 Edge के आने से प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नई प्रतियोगिता देखने को मिल सकती है। इसकी शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स इसे खास बनाते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019