Sagar MP Accident : देवरी में ट्रक में घुसी कार, पति-पत्नी की मौत बेटे की हालत गंभीर

Sagar MP Accident : देवरी में ट्रक में घुसी कार, पति-पत्नी की मौत बेटे की हालत गंभीर
Sagar MP Accident : देवरी में ट्रक में घुसी कार, पति-पत्नी की मौत बेटे की हालत गंभीर
Sagar MP Accident : सागर : देवरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर चीमाढ़ाना के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई, दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं उनका बेटा गंभीर घायल हुआ है।
घटना का कारण कार ड्राइवर को नींद का झोंका आना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को जबलपुर मेडिकल
कालेज रेफर कर दिया गया है। वहीं शवों का पंचनामा बनाकर देवरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में देवरी पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे का मर्म : दुनिया को दिखाई छग की अलग तस्वीर
कार सवार परिवार ग्वालियर से जबलपुर जा रहा था। हादसे में मुन्नी बाई पति श्यामलाल ठाकुर उम्र 50 वर्ष, श्यामलाल पिता काशीनाथ ठाकुर 55 वर्ष निवासी मदन महल जबलपुर की मौके पर मौत हो गई। वहीं बेटा कन्हैया लाल पिता
श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हुआ है, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। नेशनल हाईवे- 44 की टीम मौके पर
पहुंची। जहां ट्रक के नीचे फंसी कार को क्रेन की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।


