Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sadie Sink: क्या स्पाइडर मैन की बेटी बनेंगी सैडी सिंक, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्पाइडर-वुमन...

Sadie Sink
X

Sadie Sink

Sadie Sink: नई दिल्ली: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है और इस बार यह स्पाइडर-मैन नहीं, बल्कि स्पाइडर-वुमन को लेकर है। चर्चा का केंद्र बनी हैं हॉलीवुड एक्ट्रेस सैडी सिंक, जिनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वे स्पाइडर-वुमन के रूप में नजर आ रही हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो सैडी सिंक को मेडे पार्कर के किरदार में देखा जा सकता है जो कि कॉमिक्स के अनुसार पीटर पार्कर और मैरी जेन की बेटी होती हैं। खास बात यह है कि यह किरदार किसी और की नहीं, बल्कि टोबी मैग्वायर द्वारा निभाए गए स्पाइडर-मैन के यूनिवर्स से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

Sadie Sink

Sadie Sink: सूत्रों के अनुसार, अपकमिंग फिल्म "स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे" में सैडी सिंक को मेडे पार्कर के रोल में कास्ट किया गया है। हालांकि, उन्हें मौजूदा स्पाइडर-मैन टॉम हॉलैंड की बेटी नहीं, बल्कि पुराने स्पाइडर-मैन टोबी मैग्वायर की बेटी के रूप में दिखाया जाएगा।

Sadie Sink

Sadie Sink: इस खबर ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। अगर फिल्म में वाकई टोबी मैग्वायर की वापसी होती है, तो यह उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। साथ ही, अगर फिल्म में टोबी और टॉम दोनों स्पाइडर-मैन एक साथ नजर आते हैं, तो यह मल्टीवर्स की एक और धमाकेदार कहानी साबित हो सकती है।

Sadie Sink

Sadie Sink: हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सैडी सिंक का स्पाइडर-वुमन बनना न केवल उनके करियर के लिए बड़ा कदम हो सकता है, बल्कि मार्वल फैंस के लिए भी एक नई शुरुआत का संकेत है।

स्पाइडर-वुमन के रूप में सैडी सिंक की एंट्री, इस किरदार की सिनेमैटिक दुनिया में एक भव्य शुरुआत मानी जा रही है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह नई कहानी किस तरह परदे पर उतरेगी और स्पाइडर-मैन की दुनिया में क्या नया मोड़ लाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019