Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

India - Pakistan: भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को किया निष्कासित, तनाव बढ़ा

India - Pakistan
X

India – Pakistan

India - Pakistan: नई दिल्ली: पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को निष्कासित करने की घोषणा की। यह कदम भारत द्वारा बुधवार को नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी को अवांछित घोषित कर 24 घंटे में देश छोड़ने के आदेश के जवाब में उठाया गया। भारत की इस कार्रवाई से नाराज पाकिस्तान ने बिना पुख्ता सबूतों के भारतीय कर्मचारी के खिलाफ यह निर्णय लिया। दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव हाल की घटनाओं के बाद और गहरा गया है।

India - Pakistan: 13 मई को भी भारत ने दिखाई थी सख्ती
इससे पहले, 13 मई को भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को जासूसी के आरोप में निष्कासित किया था। नई दिल्ली में तैनात पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा बताया गया। दानिश का संबंध जासूसी के आरोप में पकड़ी गई भारतीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पंजाब-हरियाणा से गिरफ्तार जासूसों से पाया गया।

India - Pakistan: पहलगाम हमले से बिगड़ा माहौल
पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई, के बाद भारत-पाकिस्तान (India - Pakistan) संबंध तनावपूर्ण हो गए। जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर कई आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान ने इसके बाद भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने इन्हें विफल कर दिया। 8, 9 और 10 मई को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले का असफल प्रयास किया। भारत ने कड़ा जवाब दिया और 10 मई को संघर्षविराम हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019