Rashtra Prerna Sthal: राष्ट्र प्रेरणा स्थल
Rashtra Prerna Sthal: लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर 2025 को उद्घाटित किए गए राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर अब आम जनता के लिए प्रवेश शुल्क अनिवार्य हो गया है। उद्घाटन के बाद शुरुआती दिनों में स्थल को नि:शुल्क रखा गया था, ताकि लोग इसका आनंद ले सकें, लेकिन 1 जनवरी 2026 से टिकट व्यवस्था लागू कर दी गई।
Rashtra Prerna Sthal: सूत्रों के अनुसार, पार्क क्षेत्र के लिए टिकट की कीमत 20 से 30 रुपये के बीच रखी जा सकती है, जबकि कमल आकार के दो मंजिला संग्रहालय और अन्य गैलरियों के लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा विकसित इस स्थल का रखरखाव कार्पस फंड और टिकट राजस्व से किया जाएगा। एक उच्चस्तरीय समिति अंतिम दरें तय करेगी।
Rashtra Prerna Sthal: नए साल के पहले दिन (1 जनवरी) राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। लखनऊ के अन्य प्रमुख स्थलों जैसे जनेश्वर मिश्र पार्क, अम्बेडकर स्मारक, बड़ा इमामबाड़ा और रेजिडेंसी की तरह यहां भी लाखों लोग नए साल का जश्न मनाने और घूमने पहुंचे। जनेश्वर मिश्र पार्क में तो रिकॉर्ड 41 हजार से अधिक विजिटर्स दर्ज किए गए।
Rashtra Prerna Sthal: लगभग 65 एकड़ में फैला यह भव्य स्मारक 230 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, पांच गैलरियां, ध्यान कक्ष, योग केंद्र, एम्फीथिएटर और आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। यह स्थल राष्ट्रीय एकता, नेतृत्व और सुशासन की प्रेरणा का प्रतीक बनकर उभरा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
