Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : आधी रात गोलियों की आवाज से गूंज उठा राजधानी.....

Raipur News : आधी रात गोलियों की आवाज से गूंज उठा राजधानी.....
X

Raipur News : आधी रात गोलियों की आवाज से गूंज उठा राजधानी…..

रायपुर : Raipur News : रायपुर के कोटा स्थित चांदनी चौक इलाके में आधी रात को फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। यह घटना ओशियन डिफेंस अकादमी के पास हुई, जहां पार्षद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के जश्न के दौरान फायरिंग हुई।

Raipur News : क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं के शोरगुल से नाराज होकर ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में भूपेश चंद्राकर नामक कांग्रेसी कार्यकर्ता के कमर में छर्रा लग गया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद हंगामा

फायरिंग की घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और अकादमी संचालक के घर पर पथराव कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस कार्रवाई और घायल का इलाज

अकादमी संचालक नंदकिशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।घायल कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।यह घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई है और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019