Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : 210 ट्रांसजेंडर सर्जरी के लिए डॉ. सुनील कालड़ा को मिला 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' सम्मान

Raipur News
X

Raipur News

Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए 210 नि:शुल्क जेंडर रिअसाइनमेंट सर्जरी करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मानित किया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान शहीद वीर नारायण सिंह अवार्ड के रूप में प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें यह पुरस्कार भेंट किया।

डॉ. कालड़ा, जो कालड़ा प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जरी एवं बर्न सेंटर, चौबे कॉलोनी और हाल ही में शुरू किए गए पचपेड़ी नाका स्थित अस्पताल के संचालक हैं, बीते 35 वर्षों से इस क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने अस्पताल में सिर्फ दवा और सुविधा शुल्क लेते हैं, जबकि सर्जरी की फीस नहीं लेते।

Raipur News : ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए करुणामय पहल

डॉ. कालड़ा ने बताया कि उन्होंने अब तक 210 ट्रांसजेंडरों की नि:शुल्क सर्जरी की है, जिनमें अधिकांश सामाजिक अस्वीकार्यता और मानसिक द्वंद्व से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि जेंडर डिस्फोरिया एक गंभीर मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति खुद को विपरीत लिंग का अनुभव करता है। वह व्यक्ति समाज में अपनी असली पहचान के साथ जी नहीं पाता, जिससे उसके जीवन में निरंतर तनाव, घुटन और अवसाद बना रहता है।

Raipur News : सामाजिक स्वीकार्यता की ओर बढ़ता समाज

डॉ. कालड़ा के अनुसार, पहले ट्रांसजेंडर सर्जरी कराने वाले लोगों को समाज में हीन दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन समय के साथ सोशल एक्सेप्टेंस बढ़ रही है। अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा के क्षेत्र में अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी मुख्यधारा में भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। यह समाज के लिए एक सकारात्मक और आवश्यक परिवर्तन है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019