Raipur City News : रायपुर। 15 फरवरी को आयोजित होने वाले निःशुल्क आदर्श विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रयास एजुकेशन सोसाइटी परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक समाजसेवी महेश नेगी की अगुवाही में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
Raipur City News : कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर निर्णय लिए गए। उपस्थित सदस्यों ने आदर्श विवाह जैसे सामाजिक उद्देश्य से जुड़े इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए और सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।
Raipur City News : बैठक में महेश नेताम, राजकुमार राठी, संजीव यादव, डॉ. सुजीत परिहार, लक्ष्मी जैन, संतोषी सफाहा, राकेश वर्मा, पूर्णिमा चौकसे, ज्योति साहू, तरुण नागरची, विक्रम व्यास, अनीता दुबे सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Raipur City News : राजकुमार राठी ने जानकारी दी कि अब तक आठ जोड़ों का पंजीयन हो चुका है, जिनका विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन के माध्यम से समाज में सादगीपूर्ण और आदर्श विवाह की भावना को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


