Raipur City News : रायपुर। नवा रायपुर स्थित सेक्टर-16 के ईडब्ल्यूएस भवन से गिरकर विदेशी छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को अब महज हादसा नहीं, बल्कि गैर-इरादतन हत्या करार दिया गया है। पुलिस ने निजी यूनिवर्सिटी के ही तीन विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया है।
Raipur City News : पुलिस जांच के अनुसार 22 दिसंबर 2025 की शाम नाइजीरियन छात्र सैमपुर जुदे अपने एक दोस्त के साथ चार मंजिला इमारत के पास खड़ा था। तभी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले तीन अन्य विदेशी छात्र वहां पहुंचे और सैमपुर पर अपने एक साथी की महिला मित्र से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने मारपीट की कोशिश की, जिससे सैमपुर घबरा गया।
Raipur City News : जान बचाने के लिए वह उसी इमारत में ऊपर की ओर भागा, जहां वह किराए से रहता था। आरोप है कि तीनों युवक उसका पीछा करते हुए छत तक पहुंच गए। खुद को चारों ओर से घिरा देखकर और मारपीट के डर से सैमपुर ने छत से छलांग लगा दी। नीचे कंक्रीट सड़क पर गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Raipur City News : घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने विवाद और पीछा करने की बात स्वीकार की।
Raipur City News : गिरफ्तार आरोपियों में नोउई कुर माजाक (23), सबरी पालीनो उर्फ टोनी (22) और मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन (22) शामिल हैं। तीनों दक्षिण सुडान के निवासी हैं और उसी निजी यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
