Raipur City News: रायपुर। दुर्ग-भिलाई से रायपुर के बीच का सफर कल से आपके लिए मुश्किल होने वाला है। असल में नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास खारून नदी पर बने Kumhari Bridge की मरम्मत का काम 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है। अगले एक महीने तक इस रूट पर ट्रैफिक ‘वन-वे’ रहेगा।
ट्रैफिक बहाल करने के लिए रायपुर और दुर्ग पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। बता दें, इस मार्ग से रोजाना करीब डेढ़ लाख वाहन गुजरते हैं, इसलिए भारी जाम की स्थिति बन सकती है। सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए 44 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
Durg Raipur Route Advisory: दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान
1.रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय,पुलिस मुख्यालय,आरंग,अभनपुर, की ओर आने वाले वाहन चालक सेलूद –पाटन –अभनपुर– मार्ग का उपयोग करें।
2.दुर्ग भिलाई रिसाली उतई से रायपुर आने वाले वाहन चालक सेलूद –फूंडा—जामगांव— मोतीपुर— अमलेश्वर— से रायपुर आने वाले मार्ग का उपयोग करें।
3.चरोदा कुमारी भिलाई 3 से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट– मोतीपुर —अमलेश्वर —से रायपुर –मार्ग का उपयोग करें।
4.कुम्हारी अहिरवार से रायपुर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी —उरला —खमरिया– अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें।
5.कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक कुमारी टोल बाद चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग का उपयोग करें।
6.रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालक जैसे कार चालक एवं बाइक चालक चन्दनीडीह ग्राम से लेफ्ट होकर पुराना रपटा/ पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे।
7.रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले कार एवं मोटरसाइकिल भटगांव से अमलेश्वर मोतीपुर होकर दुर्ग /रायपुरा से अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई एवं दुर्ग जाने इस मार्ग का उपयोग करें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


