Raipur City News : रायपुर। राजधानी के चर्चित सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बार गिरफ्तारी 2019 के एक पुराने आपराधिक मामले में कोर्ट द्वारा जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है।
Raipur City News : कोतवाली थाना में वर्ष 2019 में रोहित तोमर के खिलाफ धारा 327, 384 और 506 के तहत मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि उसने मारपीट, जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी दी थी। अदालत में पेशी के दौरान गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया था।
Raipur City News : आपराधिक रिकॉर्ड लंबा-
रोहित तोमर और उसके भाई वीरेंद्र तोमर पर मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या सहित करीब दो दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2013 के एक हत्या मामले में दोनों भाइयों की रिव्यू पिटीशन हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। लगातार मिल रही सूदखोरी की शिकायतों के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज किए थे।
Raipur City News : उस दौरान दोनों फरार हो गए थे, बाद में वीरेंद्र की गिरफ्तारी हुई, जबकि रोहित पर इनाम भी घोषित किया गया था। डीसीपी उमेश गुप्ता ने वारंट की समीक्षा की, जिसके बाद एसीपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। अदालत में पेशी के बाद रोहित तोमर को पुनः जेल भेज दिया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


