Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की रजत जयंती के जश्न के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक अलग ही रूप सामने आया है। बाइकर अवतार में रेड टी-शर्ट, स्टाइलिश गॉगल और दमदार हाई-सीसी बाइक पर सवार मुख्यमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम साय रेसिंग गियर में नजर आते हैं और युवाओं को संदेश देते हैं। “रफ्तार सड़कों पर नहीं, रेसिंग ट्रैक पर होगी। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना जरूरी है।”
Raipur City News : यह वीडियो दरअसल आगामी सुपर क्रॉस रेसिंग चैंपियनशिप के प्रमोशन से जुड़ा है, जिसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन 8 और 9 नवंबर को रायपुर के बूढ़ातालाब आउटडोर स्टेडियम में कर रही है। तीन साल बाद राजधानी फिर से देशभर के प्रोफेशनल बाइकर्स के रोमांचक स्टंट और रेसिंग का केंद्र बनेगी। आयोजन में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाइकर हिस्सा लेंगे, जबकि दर्शकों के लिए 20 हजार सीटों की व्यवस्था की गई है।
Raipur City News : इस बार कार्यक्रम की थीम “सेफ रेसिंग, सेफ ड्राइविंग” रखी गई है, ताकि युवाओं को सड़क पर असुरक्षित रफ्तार से रोककर उन्हें सुरक्षित और प्रोफेशनल रेसिंग की ओर प्रोत्साहित किया जा सके। सोनपुर (पाटन) में प्री-इवेंट ट्रेनिंग सेशन भी जारी है, जहां स्थानीय बाइकर अपनी राइडिंग स्किल्स को निखार रहे हैं।
Raipur City News : कार्यक्रम के लिए 499 रूपए प्रति टिकट की दर से 3,000 ऑनलाइन टिकट जारी की जा रही हैं, और विजेताओं को 5 लाख रुपए तक की इनामी राशि दी जाएगी। अब तक 108 नेशनल लेवल बाइकर्स रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
