Raipur City News : बिलासपुर। रायपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं, वीरेंद्र और रोहित तोमर, ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बिलासपुर हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इस याचिका पर 19 अगस्त को चीफ जस्टिस की बेंच में सुनवाई होगी। दोनों भाइयों के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थानों में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वे लंबे समय से फरार चल रहे हैं।
Raipur City News : रायपुर पुलिस तोमर बंधुओं की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 5,000 रुपये के नगद इनाम की घोषणा भी की है। इसके साथ ही, रायपुर सेशन कोर्ट ने तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क करने की याचिका को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने रायपुर कलेक्टर को चार संपत्तियों की कुर्की के लिए प्रतिवेदन भेजा है, जिसमें वीरेंद्र तोमर की तीन और रोहित तोमर की एक संपत्ति शामिल है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


