Raipur City News: रायपुर। Raipur Road Accident: राजधानी रायपुर पॉश इलाके में शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ क्लब के ठीक सामने ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी की चपेट में आने से स्कूल जा रहे एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसके साथ चल रही एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Raipur City News: मृतक की पहचान अंश आठवानी (14) के रूप में हुई है। जो कि स्कूटर चला रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर सरकारी वाहन छोड़कर फरार हो गया है। वहीं हादसे में घायल नमिसा को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Raipur City News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस की ‘क्रेन’ या टोइंग गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मासूम बच्चे को बचाया नहीं जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
Raipur City News: फरार ड्राइवर की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
