Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी के उरला इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मजदूर की उसके ही साथी ने विवाद के दौरान हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान संतोष सोनवानी के रूप में हुई है, जो महासमुंद का रहने वाला था और गर्ग एग्रो कोल्ड स्टोरेज में काम करता था।
Raipur City Crime : जानकारी के मुताबिक, काम के दौरान किसी बात को लेकर उसका साथी रमाकांत तिवारी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर संतोष पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
Raipur City Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपी रमाकांत तिवारी मध्यप्रदेश के सतना जिले का निवासी है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


