Raipur City Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े 38 लाख रुपये की उठाईगिरी का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ऑक्सीजोन के पास की है। जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद निवासी और भारतीय खाद्य निगम के अफसर ज्ञानप्रकाश पाण्डेय जमीन रजिस्ट्री कराने कलेक्टोरेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे।
Raipur City Crime: बताया जा रहा है कि अफसर अपनी कार में नकदी से भरा बैग सीट पर रखकर किसी के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने कार की सीट से नोटों से भरा बैग पार कर दिया। जब उन्होंने बैग गायब देखा तो तुरंत सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Raipur City Crime: घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पुलिस ने अफसर के एक परिचित समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर एक आरोपी के पास से पूरी रकम बरामद कर ली गई।
Raipur City Crime: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस परिचित को अफसर रुपए की देखरेख के लिए साथ लाए थे, वही रकम देखकर लालच में आ गया। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बैग गायब कराया। पुलिस का मानना है कि यह घटना अचानक नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले जानकारी देगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


