Raipur City Crime
Raipur City Crime: रायपुर: राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू हो गया है। इस बीच रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सिविल लाइन पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे तलवार, डण्डा, हॉकी स्टिक एवं स्कॉर्पियो जप्त किया है।
Raipur City Crime: दरअसल गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गा नगर केनाल रोड के पास एक स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवक डकैती की योजना बना रहे हैं। अपने पास घातक हथियार रखे हुए हैं। टीम ने दुर्गा नगर केनाल रोड के पास स्कॉर्पियो को घेराबंदी की गई।
Raipur City Crime: सवारों ने पूछताछ में अपना नाम टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला, आलोक साहनी, नितेश साहनी, शुभम साहनी, इन्द्र कुमार उर्फ सुमित एवं कुंदन साहनी सभी निवासी गोबरानवापारा, रायपुर बताया। स्कॉर्पियो की तलाशी में 1 तलवार, 04 लकड़ी के डण्डे एवं 01 हॉकी स्टिक बरामद हुए।
Raipur City Crime: स्कॉर्पियो सवारों ने कड़ाई से पूछताछ में डकैती की योजना बनाते हथियारों का उपयोग करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में डकैती की योजना बनाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 50/26, धारा 310(4), 313 बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर कार्यवाही किया गया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


