Raipur Breaking : 32 वादों के साथ आप का घोषणा पत्र जारी…..
Raipur Breaking : 32 वादों के साथ आप का घोषणा पत्र जारी…..
रायपुर : Raipur Breaking : आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने आगामी चुनाव अभियान के तहत अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने "गारंटी पत्र" नाम दिया है। इस दौरान रायपुर मेयर प्रत्याशी डॉक्टर शुभांगी तिवारी भी मौजूद रही। पार्टी ने इस घोषणा पत्र में कुल 32 वादे किए हैं, जो रायपुर और राज्य की जनता के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पार्टी के खिलाफ कई हथकंडे अपना रही है। खासकर बिलासपुर में पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन भरने से रोकने की कोशिश की जा रही है। बावजूद इसके, आम आदमी पार्टी चुनावी लड़ाई को मजबूती से लड़ रही है और अपने सिद्धांतों पर अडिग है।