रायपुर: राजधानी रायपुर के ललित महल में रास गरबा 2024 महोत्सव की धूम मची हुई है। इस भव्य आयोजन में सिंघानिया बिल्डकॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षित सिंघानिया के साथ बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय और वरिष्ठ नेता विजय शंकर मिश्रा, केदारनाथ गुप्ता, और जितेंद्र चौबे की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
हर्षित सिंघानिया ने माँ जगदंबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है। प्रदेश के लोगों के साथ इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।”
बीजेपी नेताओं की उपस्थिति में बढ़ा उत्साह
इस आयोजन में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। पवन साय, विजय शंकर मिश्रा, केदारनाथ गुप्ता, और जितेंद्र चौबे ने भी माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और इस महोत्सव की सराहना की।
गरबा की धुनों पर भक्तों का उल्लास
ललित महल में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गरबा की धुनों पर नाचते-गाते भक्तों के बीच भक्ति और आनंद का माहौल बना रहा। हर्षित सिंघानिया और बीजेपी नेताओं की उपस्थिति ने आयोजन को एक नई ऊँचाई दी, जिससे लोग और भी प्रेरित हुए।
रास गरबा 2024 का यह आयोजन 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसमें रोजाना भक्त माँ की महिमा का गुणगान करेंगे। सभी से आग्रह किया गया है कि वे इस आयोजन में शामिल होकर इस सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बनें।
इस आयोजन के जरिए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश की एकता का उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें हर कोई गरबा की धुनों पर झूमते हुए नवरात्रि का जश्न मना रहा है।

