Principal Suspended : सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर स्थित बरपटिया प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक विफल राम को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद निलंबन आदेश जारी किया।
Principal Suspended : जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें प्रधानपाठक कथित तौर पर शराब के नशे में एसआईआर ड्यूटी पर पहुंचे थे। वीडियो में उनके द्वारा वहां मौजूद कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी सामने आया।

Principal Suspended : मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासकीय कार्य में अनुशासनहीनता और आचरणहीन व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे की विभागीय जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


