Prashant Tamang passed away
Prashant Tamang passed away: नई दिल्ली: संगीत और अभिनय जगत को बड़ा झटका लगा है। इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ में डैनियल लेचो का किरदार निभाने वाले गायक-अभिनेता प्रशांत तमांग का रविवार सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। वह मात्र 43 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद द्वारका स्थित अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Prashant Tamang passed away: प्रशांत के करीबी मित्र और फिल्म निर्माता राजेश घटानी ने उनके निधन की पुष्टि की। बताया गया कि प्रशांत हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में लाइव परफॉर्मेंस करके दिल्ली लौटे थे। उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्टा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे नेपाली-गोरखा समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
Prashant Tamang passed away: 4 जनवरी 1983 को दार्जिलिंग में जन्मे प्रशांत ने कम उम्र में पिता खो दिए थे। कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल रहते हुए उन्होंने 2007 में इंडियन आइडल 3 जीता, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली। उनका एल्बम ‘धन्यवाद’ हिट रहा। गीत ‘बीर गोरखाली’ और ‘असारे महिनामा’ आज भी लोकप्रिय हैं।
Prashant Tamang passed away: नेपाली फिल्मों जैसे ‘गोरखा पलटन’, ‘अंगालो यो माया को’, ‘निशानी’ और ‘परदेशी’ में अभिनय किया। ‘पाताल लोक 2’ में दमदार रोल से सराहना बटोरी। प्रशांत अपनी पत्नी गीता थापा और बेटी आरिया को पीछे छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार की जानकारी अभी नहीं मिली है। उनके निधन से प्रशंसक और संगीत जगत शोक में डूबा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


