Prime Minister Narendra Modi Chhattisgarh visi : पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा को लेकर सीएम-विधानसभा अध्यक्ष ने ली बैठक, नए विधानसभा भवन और आदिवासी संग्रहालय का करेंगे लोकर्पण
PM Modi: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद और आतंकियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भारत के कड़े रुख को दुनिया के सामने स्पष्ट किया है। पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए दर्दनाक हमले के बाद पीएम मोदी ने सख्त शब्दों में कहा कि निर्दोष भारतीयों का खून बहाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कर दिया कि भारत अब हर उस ठिकाने को खत्म कर देगा, जहां से आतंकवाद पनपता है या जिसे आतंकियों के लिए सुरक्षित समझा जाता है।
PM Modi: ऑपरेशन सिंदूर: भारत की निर्णायक कार्रवाई
हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर कड़ी कार्रवाई की। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने इन शिविरों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। जब पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया देने की कोशिश की, तो भारत ने उसके 11 एयरबेस को भी निशाना बनाकर उसे बड़ा नुकसान पहुंचाया। इस जबरदस्त जवाब के बाद पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा और सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाना पड़ा।
PM Modi: “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ” – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी थमा नहीं है। अगर दुश्मन देश या आतंकी किसी भी तरह की हिमाकत करते हैं, तो उन्हें उसी कठोरता से जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो आतंक फैलाते हैं और जो उन्हें छिपाते हैं – दोनों मिटा दिए जाएंगे।
PM Modi: “अब कोई ठिकाना सुरक्षित नहीं”
पीएम मोदी ने दो टूक कहा, “भारत का सामर्थ्य अब पूरी दुनिया ने देख लिया है। हमने दिखा दिया कि भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए दुनिया में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है।” यह बयान इस बात का साफ संकेत है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ ‘नो टॉलरेंस’ नीति पर चल रहा है।
PM Modi: आर्थिक, सामाजिक और सैन्य – हर मोर्चे पर मजबूत हो रहा भारत
पीएम मोदी ने देश की प्रगति का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश को हर क्षेत्र में शक्तिशाली बनना होगा – चाहे वह आर्थिक हो, सामाजिक हो या सैन्य।
PM Modi: सांप्रदायिक नफरत और आतंक का जवाब सख्ती से
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पाकिस्तान के आर्मी चीफ के भड़काऊ भाषण की भी आलोचना की, जिसके बाद आतंकियों ने बैसरन घाटी में धर्म पूछकर भारतीय पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इस नृशंस हमले से पूरे देश और दुनिया में गुस्सा फैल गया था। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब ऐसे कायराना हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


