Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मेडिकल स्टोर की आड़ में ‘कैप्सूल कनेक्शन’ ध्वस्त, बस्तर पुलिस की रेड, 14 लाख की ट्रामाडोल जब्त

Asian News
CG News
X

CG News : जगदलपुर। बस्तर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जगदलपुर की बोधघाट थाना पुलिस ने ओडिशा कनेक्शन से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल की बड़ी खेप जब्त की है।

CG News : पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से ट्रामाडोल के 440 पत्ते और 3,520 कैप्सूल (करीब ढाई किलोग्राम) बरामद हुए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 14 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में खुलासा हुआ कि जगदलपुर का आरोपी शहर के युवाओं को नशीली टैबलेट सप्लाई करता था, जबकि माल की आपूर्ति नबरंगपुर, ओडिशा से की जा रही थी।

CG News : चौंकाने वाली बात यह रही कि मुख्य सप्लायर मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार चला रहा था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले जगदलपुर में आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ के बाद टीम ओडिशा पहुंची और सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया।

CG News : मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और युवाओं को ड्रग्स के जाल से बचाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019