PM Modi Meeting With Chief Ministers
India Lockdown: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर शाम मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के संभावित खतरे को देखते हुए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम वर्चुअल बैठक की। यह बैठक लगभग दो घंटे चली। बैठक में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान संकट के बावजूद देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा और टीम इंडिया की तरह एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।
India Lockdown: प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार अपनी तरफ से हर मुमकिन कदम उठा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर इन योजनाओं को सफल बनाने की असली जिम्मेदारी राज्यों के कंधों पर है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वे अपने-अपने राज्यों में ऐसी व्यवस्था करें जिससे आम आदमी की जरूरतों पर कोई असर न पड़े।
India Lockdown: पीएम मोदी ने मौजूदा स्थिति की तुलना कोरोना महामारी से की और कहा कि उस समय की तरह आज भी केंद्र और राज्य मिलकर परिवार की तरह काम करें। मार्च 2020 में कोविड-19 संकट के दौरान, प्रधानमंत्री ने लगातार मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग्स की थीं और चार दिन बाद देश में लॉकडाउन लागू किया गया था। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय ने तैयारियों की जानकारी दी।
India Lockdown: दक्षिण भारत से चंद्रबाबू नायडू और रेवंत रेड्डी, पंजाब से भगवंत मान और जम्मू-कश्मीर से उमर अब्दुल्ला ने भी अपनी बात रखी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के भूपेंद्र पटेल और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने राज्यों की तैयारियों का ब्योरा साझा किया। बैठक में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री चुनावी आचार संहिता के कारण शामिल नहीं हो सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


