Raipur Petrol Crisis: रायपुर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर लंबी कतारें, सप्लाई सामान्य होने का दावा
Raipur Petrol Crisis: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के चलते कई फ्यूल स्टेशनों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कुछ स्थानों पर डीजल और पेट्रोल की अस्थायी कमी की स्थिति बन गई।
Raipur Petrol Crisis: पेट्रोल पंप संचालकों और मैनेजरों ने स्पष्ट किया है कि जिले में फ्यूल की सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं हुई है और स्थिति जल्द सामान्य होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा असर एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर देखा गया, जबकि बीपीसीएल के कुछ पंपों पर भी पेट्रोल-डीजल की कमी सामने आई। वहीं आईओसीएल के कुछ पंप अस्थायी रूप से ड्राई हो गए।

Raipur Petrol Crisis: बताया जा रहा है कि बुधवार को कई पेट्रोल पंपों तक टैंकर नहीं पहुंच सके थे, जिसके कारण सप्लाई प्रभावित हुई। सूत्रों के मुताबिक, कुछ पंप संचालकों द्वारा तेल कंपनियों को भुगतान समय पर नहीं किए जाने के चलते टैंकरों की आपूर्ति रुकी थी। हालांकि बाद में भुगतान किए जाने के बाद डिपो से टैंकर रवाना कर दिए गए हैं।
READ MORE-CG News: पीएम मोदी की अपील का असर: सरगुजा संभाग के 3 मंत्रियों ने छोड़े प्रोटोकॉल वाहन
Raipur Petrol Crisis: प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिले में किसी बड़ी शॉर्टेज की स्थिति नहीं है। तेल कंपनियों के माध्यम से फ्यूल सप्लाई बहाल करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही सभी पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।
Raipur Petrol Crisis: पेट्रोल पंप का कहना है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन अफवाहों और पैनिक बाइंग के कारण लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं। इसके चलते पिछले दो-तीन दिनों से सुबह और शाम के समय पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है।
हम लगातार पेट्रोल डिपो के संपर्क में हैं। अग्रिम भुगतान और बुकिंग भी की जा रही है, लेकिन कई बार सप्लाई आने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। इसी वजह से कुछ स्थानों पर अस्थायी दिक्कतें देखने को मिल रही हैं।”
वहीं, ग्राहकों का कहना है कि पहले स्थिति सामान्य थी और दो-तीन दिन पहले तक आसानी से पेट्रोल मिल रहा था, लेकिन अब अचानक भीड़ काफी बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि कहीं पेट्रोल की सप्लाई बंद न हो जाए, हालांकि फिलहाल सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध है।

Raipur Petrol Crisis: पेट्रोल डीजल खत्म होने की अफवाह के बीय केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति संकट के बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता निर्बाध बनी हुई है।
सीआईआई वार्षिक व्यापार सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी ईंधन की कमी की रिपोर्ट नहीं आई है और वर्ष 2022 से अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं, जो सरकार की प्रभावी नीति और आपूर्ति प्रबंधन का परिणाम है।

