Teacher Suspended
Patwari Suspended : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में फसल गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतना एक पटवारी को भारी पड़ गया। रामचंद्रपुर तहसील में पदस्थ पटवारी विवेक शुभम वैभव के खिलाफ कलेक्टर ने कड़ा कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है। इस संबंध में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।
Patwari Suspended : जानकारी के अनुसार, रामचंद्रपुर तहसील में फसल गिरदावरी को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। शिकायतों की जांच कराई गई, जिसमें पटवारी की कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही और उदासीनता पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया।
Patwari Suspended : इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए पटवारी विवेक शुभम वैभव को नियम 9 के अंतर्गत निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में निर्धारित किया गया है।
Patwari Suspended : आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में पटवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


