Parliament Session
Parliament Session: नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र लगातार हंगामेदार माहौल में चल रहा है। गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान विपक्षी सांसदों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद सरकार ने धन्यवाद प्रस्ताव सफलतापूर्वक पारित करा लिया। लोकसभा स्पीकर ने कल हुए हंगामे पर गहरी चिंता जताई और कहा कि यह सदन की गरिमा और मर्यादा का उल्लंघन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे राज्यसभा में बोलने वाले हैं।
Parliament Session: राज्यसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा। वहीं, मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी सदन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। दोनों सदनों के विपक्षी फ्लोर लीडरों की बैठक भी मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में हुई।
Parliament Session: इस बीच, बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित 8 विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। मकर द्वार के पास उन्होंने ‘पीएम इज कंप्रोमाइज्ड’ लिखा बड़ा बैनर लहराया और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’, ‘नरेन्द्र मोदी, सरेंडर मोदी’ जैसे नारे लगाए। ये सांसद मंगलवार को सदन में आसन की ओर कागज फेंकने के कारण निलंबित किए गए थे। बुधवार को भी उन्होंने इसी तरह प्रदर्शन किया था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
